Featured

दरभंगा : मानगो डिमना रोड में युवक की गोली मारकर हत्या

रविवार सुबह दरभंगा डायरी के निकट विकास साहू उर्फ़ विकास काना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अपनी स्कूटी से बाजार जा रहा था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसे कनपटी से गोली मारी।
मानगो डिमना रोड स्थित दरभंगा डायरी के निकट रविवार सुबह 11 बजे विकास साहू उर्फ़ विकास काना नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसे कनपटी से सटाकर गोली मारी गई। वह स्कूटी से अपने घर उलीडीह से बाजार की तरफ आ रहा था की बाइक से आए बदमाशों ने उसे गोली मारी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। विकास को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *